सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह कौन है

सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह शनि है। इस ग्रह के पास 145 उपग्रह हैं। शनि, बृहस्पति के बाद सौर मंडल में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। यह एक गैस ग्रह है जिसकी औसत त्रिज्या पृथ्वी से लगभग साढ़े नौ गुना अधिक है। इसका घनत्व पृथ्वी के औसत घनत्व का केवल आठवां हिस्सा है।

शनि का आंतरिक भाग एक चट्टानी कोर से बना है, जो धातु की गहरी परत से ढाका हैं। अंत में तरल हाइड्रोजन और तरल हीलियम की एक मध्यवर्ती परत हैं। बाहरी परत गैसीय से घिरा हुआ है। शनि के ऊपरी वायुमंडल में अमोनिया क्रिस्टल हैं जिसके कारण इसका रंग हल्का पीला दीखता है। 

शनि के बड़े आकार के कारण इसका चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में 580 गुना अधिक है। शनि की चुंबकीय क्षेत्र शक्ति बृहस्पति की चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति के लगभग बीसवें हिस्से के बराबर है। शनि पर हवा की गति 1,800 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ग्रह में एक प्रमुख वलय प्रणाली है, जो मुख्य रूप से बर्फ के कणों से बनी है, जिसमें थोड़ी मात्रा में चट्टानी मलबे और धूल हैं। ग्रह की परिक्रमा करने वाले कम से कम 145 चंद्रमा ज्ञात हुए हैं, जिनमें से 63 को आधिकारिक तौर पर नामित किया गया है। टाइटन, शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा और सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा हैं।

Related Posts