तिरंगे में चक्र किसका प्रतीक है - indian flag history in hindi

सभी देशों के पास अपना झंडा होता है। यह आजाद देश का प्रतीक है। भारत की स्वतंत्रता से कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया था। तिरंगा शब्द राष्ट्रीय ध्वज को संदर्भित करता है।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज समान 3 अनुपात में बटा हुआ हैं। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग है। सफेद पट्टी के केंद्र में गहरे नीले रंग का चक्र है। इसमें 24 तीलियाँ होती हैं। जिसे अशोक चक्र कहा जाता है। इस चक्र का नीला रंग आकाश और महासागर का प्रतीक है जो राष्ट्र की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

Related Posts