वर्ण किसे कहते है - varn kise kahate hain

भाषा की वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसके टुकड़े न किया जा सके उन्हें वर्ण कहते है. जब हम कुछ बोलते है तब जो हमारे मुख से जो ध्वनियों का उच्चारण होता है। इन ध्वनियों को जब हम लिखित रूप देते है। तब इन्हें वर्ण कहा जाता है। 

हिन्दी मे 52 वर्ण होते हैं। जिसमे से 13 स्वर 35 व्यंजन और 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं। वर्ण दो प्रकार के होते हैं व्यंजन और स्वर। स्वर और व्यंजन के मिलने से एक शब्द का निर्माण होता हैं। हालाकी व्यंजन या स्वर आपस मे मिलकर एक पूर्ण शब्द का निर्माण भी कर सकते हैं।

किसी भी भाषा को सीखने के लिए वर्ण या अक्षर की समझ होना अति आवश्यक होता हैं। तभी आप उस भाषा को लिख सकते हैं। हम वर्ण को भाषा की मूल मन सकते हैं। जिस प्रकार परमाणु से सभी वस्तुवों का निर्माण हुआ हैं। उसी तरह सभी शब्दों और वाक्यों का निर्माण वर्ण से हुआ हैं।

Related Posts