HTML kya hai - एचटीएमएल क्या है

यदि आप कंप्यूटर विज्ञान या टेक्नोलॉजी में रुची रखते हैं तो अपने HTML का नाम सुना ही होगा यह एक कंप्यूटर की भाषा हैं। जिसे मशीन पढ़ सकती हैं। HTML को आप एक बिल्डिंग का मुख्य ढाँचा मान सकते हैं। सभी सॉफ्टवेयर और वेबसाइट या गेम में HTML का यूज़ होता ही हैं।

HTML का फूल फार्म हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज है। HTML के साथ CSS और JAVASRIPT जैसे लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है। इसे सीखना काफी आसान हैं। आप एक से दो महीने में HTML और CSS को सीख सकते हैं। कोई भी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर एक लैंग्वेज से नहीं बना होता हैं। उसमे HTML CSS JAVASRIPT PHP JAVA PYTHON जैसे लैंग्वेज का उपयोग होता हैं। इसके अलावा और भी लैंग्वेज है जिसकी मदद से आप वेबसाइट बना सकते हैं। 

इस पोस्ट में हम एचटीएमएल क्या हैं और इसका उपोग क्यों जरुरी हैं इस पर चर्चा करने वाले हैं तो चलिए जानते हैं। 

HTML क्या है

HTML एक प्रतीकों का समूह है जिसके अंदर टेक्स्ट होते हैं जो पहले से तय होते हैं। इन टेक्स्ट को टैग कहा जाता हैं और इसमें ओपन टैग और क्लोजिंग टैग होता हैं। जिसका उपयोग कर कोई टेक्स्ट इमेज और वीडियो को वेबवेज में दिखाया जाता हैं। इंटरनेट पर दिख रहा कोई भी चित्र या टेक्स्ट हो वह HTML के अंदर ही होता है।

यदि आप अपने कंप्यूटर पे Ctrl + U करेंगे तो आपको उस पेग में लिखा HTML दिखाई देगा। यदि आप html सीखना चाहते हैं तो आप W3school वेबसाइट आपके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म हो सकता हैं। ये वेबसाइट फ्री है और आपको उदाहरण के साथ सभी टैग का उपयोग समझाया गया हैं। जिसे पढ़ कर आसानी से सीख सकते हैं। 

HTML का उपयोग क्या है

HTML वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है। HTML से निम्नलिखित कार्य किये जा सकते है। आप इससे टेबल, लिस्ट, फ़ोटो, विडिओ, लिंक, बटन आदि देखा सकते हैं। css का उपयोग कर इसे अधिक आकर्सक भी बना सकते हैं। 

हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज वह कंप्यूटर भाषा है जो वेबसाइट निर्माण की सुविधा प्रदान करती है। इसमें  किसी भी अन्य भाषा की तरह कोड होते हैं। जिसे समझना अपेक्षाकृत आसान होता है और जैसे-जैसे समय बीतता है। इसमें कई बदलाव होते हैं और नए नए टैग भी एड किये जाते हैं। एचटीएमएल इंटरनेट की मांगों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।

हाइपरटेक्स्ट वह तरीका है जिसके द्वारा इंटरनेट उपयोगकर्ता वेब पर नेविगेट करते हैं। लिंक पर क्लिक करके यूजर नए पेग पर जाता है। हाइपर के उपयोग का मतलब है कि यह रैखिक नहीं है, इसलिए यूजर इंटरनेट पर कहीं भी उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके किसी भी पेग पर जा सकते हैं। मार्कअप वह है जो HTML टैग उनके अंदर होते हैं। वे इसे एक यूनिक रूप प्रदान करते हैं।

HTML भाषा की मूल बातें

HTML एक टेक्स्ट-फाइल में टाइप किए गए कोड की एक श्रृंखला है। ये वे टैग हैं जो HTML की क्षमताओं को शक्ति प्रदान करते हैं। टेक्स्ट को HTML फ़ाइल के रूप में सेव किया जाता है और इसे वेब ब्राउज़र द्वारा बढ़ा जाता हैं और उसके अनुसार ब्राउज़र  आउटपुट देता हैं। HTML लिखने के लिए कोडर को html  टैग का सही उपयोग करना आवश्यक है। नहीं तो वह error दे सकता हैं। 

टैग वे हैं जो सामान्य टेक्स्ट को HTML कोड से अलग करते हैं। टैग एंगल ब्रैकेट (<p>) के बीच का शब्द होता हैं, जो वेबपेज पर ग्राफिक्स,चित्र और टेबल को प्रदर्शित करने की अनुमति देते हैं। अलग-अलग टैग अलग-अलग कार्य करते हैं।

इंटरफेस को और अधिक सुन्दर बनाने के लिए कैस्केडिंग स्टाइल शीट्स यानि CSS और Javasript का उपयोग किया जा सकता है। CSS वेब पेजों को अधिक सुलभ बनाता है और Javasript इसे Power प्रदान करता है।

HTML का उपयोग क्यों किया जाता है

HTML वह कोड है जिसका उपयोग वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता हैं। हलाकि वेबसाइट को सुन्दर और यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा करने के लिए css और जावास्क्रिप्ट का भी यूज़ किया जाता हैं। css की मदद से कलर फॉन्ट स्टाइल और बहुत कुछ किया जाता हैं। वही जावास्क्रिप्ट बटन क्लीक कर फॉर्म ओपन करना मोबाइल मेनू बनाना जैसे कार्य करता हैं। .

HTML के फायदे और नुकसान क्या है

HTML केवल स्टैटिक और प्लेन पेज बना सकता है इसलिए यदि हमें डायनेमिक पेज की आवश्यकता है तो एचटीएमएल उपयोगी नहीं है। एक साधारण वेबपेज बनाने के लिए मुझे बहुत सारे कोड लिखने की जरुरत होती है। एचटीएमएल में सुरक्षा सुविधाएँ अच्छी नहीं हैं। यदि हमें वेबपेज बनाने के लिए लंबा कोड लिखना है तो यह कुछ जटिलता पैदा करता है।

Related Posts