परिक्रमा किसे कहते हैं?

परिक्रमा एक पवित्र वस्तु या मूर्ति के चारों ओर घूमने की क्रिया है। मंदिरों या देवताओं के मूर्ति के चारो ओर परिक्रमा करना हिंदू और बौद्ध धर्म में एक मत्वपूर्ण अभ्यास है। ईसाई धर्म, यहूदी धर्म और इस्लाम सहित अन्य धर्मों में भी परिक्रमा मौजूद है। कई हिंदू मंदिरों के चारो ओर परिक्रमा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। अधिकतर मंदिरो में परिक्रमा के लिए मार्ग मौजूद होती हैं, जिसके माध्यम से उपासक दक्षिण से उत्तर दिशा में चलकर परिक्रमा पूर्ण करते हैं।

परिक्रमा को अक्सर सम संख्या के बजाय विषम संख्या में किया जाता है। समय का ध्यान रखते हुए मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करना हिंदू प्रार्थना का एक सामान्य रूप है। मंदिर के चारों ओर चलने वाले मार्ग को प्रदक्षिणा पथ कहा जाता है।

Related Posts