वर्षावन किसे कहते हैं?

वर्षावन वे वन हैं जहां निरंतर बारिश होती रहती हैं। वर्षावनों में वार्षिक वर्षा कम से कम 100 इंच और अक्सर इससे भी अधिक होती है। वर्षावनों को आम तौर पर उष्णकटिबंधीय वर्षावन या शीतोष्ण वर्षावन के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 

1. उष्णकटिबंधीय वर्षावन वे वर्षावन हैं जो उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं जिनमें कोई शुष्क मौसम नहीं होता है - सभी महीनों में औसत वर्षा कम से कम 60 मिमी होती है। इसे तराई भूमध्यरेखीय सदाबहार वर्षावन भी कहा जाता है।

2. समशीतोष्ण वर्षावन शंकुधारी या चौड़ी पत्ती वाले वर्षावन को कहा जाता हैं जहाँ भारी वर्षा होती हैं। समशीतोष्ण वर्षावन दुनिया भर के समुद्री नम क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

उत्तरी अमेरिका के प्रशांत क्षेत्र वर्षावन, दक्षिण अमेरिका के वाल्डिवियन समशीतोष्ण वर्षावन, न्यूज़ीलैंड और दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के वर्षावन, उत्तर पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी जापान, काला सागर-कैस्पियन सागर क्षेत्र, बल्गेरियाई तट के दक्षिणपूर्वी तटीय क्षेत्र से, तुर्की के माध्यम से, जॉर्जिया और उत्तरी ईरान तक यह वर्षावन पाया जाता हैं।


Related Posts