राजनीति विज्ञान के क्षेत्र का वर्णन कीजिए?

राजनीति विज्ञान में प्रमुखत: राज्य का अध्ययन किया जाता है। गार्नर के अनुसार, “राजनीति का आरम्भ और अंत राज्य के साथ होता है।" राज्य क्या है? राज्य में क्या हो रहा है ? राज्य कैसा होना चाहिए ? राज्य के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के स्वरूप का अध्ययन राजनीति विज्ञान में किया जाता है। इस प्रकार राज्य की उत्पत्ति से सम्बन्धित विभिन्न विचारधाराओं एवं राज्य के विकास-क्रम का अध्ययन राजनीति विज्ञान में किया जाता है।

सन् 1948 में यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र संघ के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने राजनीति विज्ञान के क्षेत्र का निर्धारण किया था।

राजनीति विज्ञान की वैज्ञानिकता के पक्ष में तर्क - 1. राजनीति विज्ञान में भी परीक्षण और पर्यवेक्षण की जाती है। 2. राजनीति विज्ञान में भी भविष्यवाणी की जा सकती है।

Related Posts