राजनीति विज्ञान के महत्व बताइए?

आधुनिक युग में राजनीति विज्ञान के अध्ययन का महत्व नागरिक और समाज दोनों के लिए आवश्यक है । इसके अध्ययन से नागरिकों के अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का ज्ञाम होता है। राजनीति विज्ञान के अध्ययन से राष्ट्रीय आन्दोलन, संवैधानिक विकास एवं संविधान का ज्ञान प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त राज्य एवं सरकार सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त होता है, साथ ही प्रशासन सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त होती है।

राजनीति विज्ञान, विज्ञान तथा कला दोनों हैं। विज्ञान इसलिए है कि राजनीति विज्ञान, सरकार, शासन, राजनीतिक दल, दबाव समूह, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं तथा समस्याओं का क्रमबद्ध रूपं से अध्ययन करता है तथा सामान्य नियमों का निर्माण करता है। राजनीति विज्ञान एक कला भी है। यह समाज को एक दिशा देने वाली कला है। राजनीति विज्ञान अच्छे-बुरे के भेद का ज्ञान करा कर कर्तव्यों के मार्ग पर व्यक्ति को अग्रसर करता है।



Related Posts