मेसोपोटामिया की खोज कब हुई थी?

मेसोपोटामिया की खोज 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड और फ़्रांस के इतिहासकारों ने किया था। मेसोपोटामिया के लोग कृषि और समाज की स्थापना करने वाले पहले समूह थे। मेसोपोटामिया की सबसे प्रारंभिक ज्ञात सभ्यताओं में से एक, सुमेरियों ने 4500 ईसा पूर्व के आसपास अपनी संस्कृति विकसित किया। समय के साथ, इस क्षेत्र में अन्य संस्कृतियाँ और शहर उभरे, जिन्होंने मेसोपोटामिया के इतिहास में योगदान दिया।

19वीं और 20वीं शताब्दी में पुरातत्व उत्खनन से प्राचीन मेसोपोटामिया के शहरों के अवशेष मिले और वहां रहने वाले लोगों के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिली।

मेसोपोटामिया सभ्यता मानव सभ्यता के शुरुआती केंद्रों में से एक था। मेसोपोटामिया एक ग्रीक शब्द है। जिसका अर्थ नदियों का बीच होता हैं। यह सभ्यता आधुनिक इराक, कुवैत, पूर्वी सीरिया और दक्षिणपूर्वी तुर्की और दक्षिण-पश्चिमी ईरान के कुछ हिस्सों में स्थित था।

मेसोपोटामिया में स्वतंत्र शहर-राज्यों का उदय हुआ, प्रत्येक की अपनी सरकार और शासक थे। प्रमुख शहर-राज्यों में उर, उरुक, लगश और बेबीलोन शामिल थे।पहिया और हल मेसोपोटामिया में विकसित तकनीकी है।

Related Posts