Ad Unit

मेक्सिको की राजधानी क्या है - mexico ki rajdhani

मेक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में बसा एक देश हैं जिसकी सीमा संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्वाटेमाला और बेलीज से लगती हैं। इस देश का कुल क्षेत्रफल 19,72,550 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 13 वां सबसे बड़ा देश है। यह विश्व का 10 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। मैक्सिको की मुद्रा मैक्सिकन न्यूवो है। जिसे 'पेसो' के नाम से भी जाना जाता है।

मेक्सिको की राजधानी क्या है

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है। जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह शहर मेक्सिको की घाटी में बसा हुआ है। मेक्सिको में सबसे अधिक स्पेनिश भाषी बोली जाती है।

मेक्सिको की राजधानी क्या है

इस देश में लगभग 70 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। मेक्सिको सिटी के आसपास घनी जनसंख्या पाया जाता हैं यहाँ लगभग 18 मिलियन लोग रहते है, जो इसे जनसंख्या का सबसे बड़ा केंद्र बनाते है। मेक्सिको सिटी विश्व की सबसे ऊँची राजधानियों में से एक है। यह 2240 मीटर ऊँचे पठारी क्षेत्र में स्थित है। जबकि भारत का शिमला शहर 2206 मीटर की औसत ऊँचाई पर बसा हुआ है।

राष्ट्रपति - एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर मैक्सिको के 65 वें राष्ट्रपति हैं। जिन्होंने 2018 से राष्ट्रपति का भार ग्रहण किया हैं। इससे पहले इन्होने 2000 से 2005 तक सरकार के प्रमुख (Head of Government) के रूप में कार्य किया हैं।

भूगोल - मेक्सिको उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित है। मेक्सिको को कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उत्तरी अमेरिका का हिस्सा माना जाता है। मेक्सिको का कुल क्षेत्रफल 1,972,550 वर्गकिमी है। जो दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है। इसकी सीमा प्रशांत महासागर, कैलिफोर्निया की खाड़ी और मैक्सिको की खाड़ी से लगती हैं। हालाँकि मेक्सिको  क्षेत्रफल काफी बड़ा है। लेकिन अधिकतर भूभाग कृषि के अनुकूल नहीं है। 54.9% भूमि ही कृषि योग्य है।

मेक्सिको के प्रमुख स्थल

चिचेन इत्जा माया शहरों में सबसे बड़ा है और यह मेक्सिको में अधिक देखे जाने वाला पर्यटन है। चिचेन इत्जा का सबसे प्रसिद्ध पिरामिड मंदिर है।
कॉपर घाटी मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित हैं। जिसका आकार 65,000 वर्ग किलोमीटर है। और इसका निर्माण नदियों द्वारा हुआ हैं।
कैटेड्रल मेट्रोपोलिटाना लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना और सबसे बड़ा गिरजाघर है। जिसका निर्माण 16 वीं शताब्दी में किया गया था।
सांता प्रिस्का चर्च, टैक्सको शहर में स्थित है। 18वीं शताब्दी में निर्मित चर्च औपनिवेशिक काल का धरोहर है। इसका निर्माण गुलाबी पत्थर से किया गया हैं।
एल ताजिन मेक्सिको में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। इसका निर्माण मेसोअमेरिका युग के समय हुआ था।यह सभ्यता 600 से 1200 सीई तक फला-फूला और इस समय कई मंदिरों, महलों और पिरामिड का निर्माण किया।

Related Posts

Subscribe Our Newsletter